शारदीय नवरात्र के पहले दिन मच्छरगांवा में शोभा यात्रा निकाली, कलश स्थापन कर पूजा

शारदीय नवरात्र के पहले दिन मच्छरगांवा में शोभा यात्रा निकाली, कलश स्थापन कर पूजा

भास्कर न्यूज|योगापट्टी प्रखंड के नगर पंचायत मच्छरगांवा में रविवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन राधे कृष्ण नवयुवक दुर्गा पूजा समिति ने कलश स्थापना की। इसके बाद भव्य जलयात्रा निकाली गई। इसी दिन सोनबरसा गांव में दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ ने भी जलयात्रा निकाली। मच्छरगांवा के आयोजन में लौरिया के भाजपा विधायक विनय बिहारी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा की। जलयात्रा में बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याएं, महिलाएं, स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही उत्साह रहा। पारंपरिक वेशभूषा में कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश लेकर जल भरने निकलीं। जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधायक की मौजूदगी से भीड़ बढ़ी व उत्साह भी दिखा।आयोजकों के अनुसार नवरात्र में धार्मिक अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली की कामना की। पूजा समिति के आमंत्रण के अनुसार जलयात्रा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई। इसमें नगर पंचायत मच्छरगांवा की माताओं, बहनों, श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई थी। मच्छरगांवा समेत आसपास के गांवों में नवरात्र को लेकर उत्सव का माहौल है। पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। आगे के कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में जुटे हैं। हरनाटांड़| शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को लौकरिया और नौरंगिया थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना की गई। रामपुर पूजा पंडाल से 551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा रामपुर और नीतीश नगर होते हुए तिरहुत नहर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई। इसके बाद श्रद्धालु दुर्गा स्थान पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद कलश लेकर पूजा स्थल लौटे, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। इसके अलावा हरनाटांड़ बाजार पूजा में बैठे टूना शर्मा भूमिका निभाई बैरिया खुर्द, सुरवल डीह मंदिर, महादेवा, रामपुर चेकपोस्ट, सिधावं, मदनपुर, गोबरहिया भुतहवा स्थान, काली स्थान और नारायणगढ़ मंदिर सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर भी कलश स्थापना की गई। पंडित अंकित उपाध्याय ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। वहीं, लौकरिया थानाध्यक्ष रमण कुमार और नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि सभी पूजा स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया था और कलश यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। भास्कर न्यूज|योगापट्टी प्रखंड के नगर पंचायत मच्छरगांवा में रविवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन राधे कृष्ण नवयुवक दुर्गा पूजा समिति ने कलश स्थापना की। इसके बाद भव्य जलयात्रा निकाली गई। इसी दिन सोनबरसा गांव में दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ ने भी जलयात्रा निकाली। मच्छरगांवा के आयोजन में लौरिया के भाजपा विधायक विनय बिहारी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा की। जलयात्रा में बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याएं, महिलाएं, स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही उत्साह रहा। पारंपरिक वेशभूषा में कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश लेकर जल भरने निकलीं। जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधायक की मौजूदगी से भीड़ बढ़ी व उत्साह भी दिखा।आयोजकों के अनुसार नवरात्र में धार्मिक अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली की कामना की। पूजा समिति के आमंत्रण के अनुसार जलयात्रा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई। इसमें नगर पंचायत मच्छरगांवा की माताओं, बहनों, श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई थी। मच्छरगांवा समेत आसपास के गांवों में नवरात्र को लेकर उत्सव का माहौल है। पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। आगे के कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में जुटे हैं। हरनाटांड़| शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को लौकरिया और नौरंगिया थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना की गई। रामपुर पूजा पंडाल से 551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा रामपुर और नीतीश नगर होते हुए तिरहुत नहर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई। इसके बाद श्रद्धालु दुर्गा स्थान पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद कलश लेकर पूजा स्थल लौटे, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। इसके अलावा हरनाटांड़ बाजार पूजा में बैठे टूना शर्मा भूमिका निभाई बैरिया खुर्द, सुरवल डीह मंदिर, महादेवा, रामपुर चेकपोस्ट, सिधावं, मदनपुर, गोबरहिया भुतहवा स्थान, काली स्थान और नारायणगढ़ मंदिर सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर भी कलश स्थापना की गई। पंडित अंकित उपाध्याय ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। वहीं, लौकरिया थानाध्यक्ष रमण कुमार और नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि सभी पूजा स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया था और कलश यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *