अमृतसर पुलिस कमिश्नर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल मिलने के बाद मचा हड़कंप; पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया

अमृतसर पुलिस कमिश्नर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल मिलने के बाद मचा हड़कंप; पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया

अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सतर्क हो गए और कार्यालय परिसर की जांच की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ई-मेल में पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कार्यालय परिसर में चेकिंग की। धमकी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। अब धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए ई-मेल से जुड़े तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा सकती है। फिलहाल, धमकी की वास्तविकता और इसके पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *