दुर्गा पूजा के दौरान अररिया में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है। रविवार शाम एनएच-327ई पर मार्केटिंग गेट के पास ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की। एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने दोपहिया-चारपहिया वाहनों के कागजात देखे। बाइक चालकों के हेलमेट, लाइसेंस और वाहन के दस्तावेज जांचे गए। चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट पर खास ध्यान दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर पुलिस ने वाहनों की डिक्की भी जांची। कई बाइक चालक हेलमेट सिर पर पहनने के बजाय लटकाए पकड़े गए, जिन पर जुर्माना लगा। अभियान की अगुवाई अपर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने की। यातायात प्रभारी डीएसपी ने बताया कि दुर्गा पूजा में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रहेगी। ट्रिपल लोडिंग और लहरिया कट बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने को कहा है। दुर्गा पूजा के दौरान अररिया में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है। रविवार शाम एनएच-327ई पर मार्केटिंग गेट के पास ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की। एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने दोपहिया-चारपहिया वाहनों के कागजात देखे। बाइक चालकों के हेलमेट, लाइसेंस और वाहन के दस्तावेज जांचे गए। चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट पर खास ध्यान दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर पुलिस ने वाहनों की डिक्की भी जांची। कई बाइक चालक हेलमेट सिर पर पहनने के बजाय लटकाए पकड़े गए, जिन पर जुर्माना लगा। अभियान की अगुवाई अपर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने की। यातायात प्रभारी डीएसपी ने बताया कि दुर्गा पूजा में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रहेगी। ट्रिपल लोडिंग और लहरिया कट बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने को कहा है।

