पुष्पा देवी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी:सिलाई शॉप और सुहाग सेंटर चलाकर परिवार का सहारा बनीं

पुष्पा देवी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी:सिलाई शॉप और सुहाग सेंटर चलाकर परिवार का सहारा बनीं

बलिया के शिवपुर गांव की पुष्पा देवी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपनी जिंदगी बदल ली है। कभी घर के कामों तक सीमित रहीं पुष्पा अब सिलाई-कढ़ाई की दुकान और सुहाग सेंटर चलाकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। पुष्पा ने बताया कि पहले उन्हें परिवार के भरण-पोषण के लिए पति की कमाई पर निर्भर रहना पड़ता था। सीमित आमदनी में घर चलाना मुश्किल होता था। इसी दौरान उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यता ली। समूह से मिली आर्थिक मदद से उन्होंने सिलाई की दुकान शुरू की। धीरे-धीरे काम बढ़ने पर एक सुहाग सेंटर भी खोल लिया। अब सिलाई-कढ़ाई और सुहाग सेंटर से होने वाली कमाई से वह पति का हाथ बंटा रही हैं। इससे परिवार का संचालन पहले से बेहतर हो गया है। पुष्पा की यह पहल दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *