कोटा शहर में अलग-अलग क्षेत्रों के स्कूलों स्कूलों में विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर आमजन की सुविधा के लिए 13 से 31 अक्टूबर तक ये विशेष शिविर लगाएंगे जाएंगे शिविरों में लोगों को नए आधार कार्ड बनवाने और मौजूदा आधार कार्ड में संशोधन कराने की सुविधा मिलेगी। यह रहेगा शिविरों का कार्यक्रम 13 से 15 अक्टूबर: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घोड़ा बस्ती, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव और रानपुर। 16, 17 और 21 अक्टूबर: शहीद अजय आहूजा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीमगंजमंडी। 22 से 24 अक्टूबर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थेगड़ा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय विनोबा भावे नगर और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बोरखेड़ा। 26 से 28 अक्टूबर: महात्मा गांधी मल्टीपरपज विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महावीर नगर तृतीय, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय महावीर नगर प्रथम और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आरके पुरम। 29 से 31 अक्टूबर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंत विहार और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केशवपुरा सेक्टर 2-3। इन शिविरों के आयोजन का उद्देश्य आमजन को आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इन कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

