बांका में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार शाम जिले के 11 प्रखंडों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने शहरों, बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान लोगों से शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। बांका शहर में एसडीपीओ ने किया नेतृत्व बांका टाउन थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ अमर विश्वास ने किया। सदर थाना से निकला मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दुर्गा मंदिरों तक पहुंचा। इस दौरान मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। मार्च में सीओ प्रत्यक्ष कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, एसआई राहुल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। रजौन में चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण रजौन थाना क्षेत्र में सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष अभय शंकर, नवादा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार और एसआई पवन कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों, पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। स्थानीय लोगों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अमरपुर में बाजारों और प्रमुख स्थानों पर पहुंची पुलिस अमरपुर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना परिसर से शुरू हुआ मार्च गोला चौक, बस स्टैंड, डुमरामा, सुल्तानपुर, पवई और डुमरिया सहित विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए वापस थाना पहुंचा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। अफवाह फैलाने और शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और बाजारों में बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। फ्लैग मार्च के जरिए लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और असामाजिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखने का प्रयास किया गया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या विधि-व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बांका में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार शाम जिले के 11 प्रखंडों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने शहरों, बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान लोगों से शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। बांका शहर में एसडीपीओ ने किया नेतृत्व बांका टाउन थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ अमर विश्वास ने किया। सदर थाना से निकला मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दुर्गा मंदिरों तक पहुंचा। इस दौरान मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। मार्च में सीओ प्रत्यक्ष कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, एसआई राहुल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। रजौन में चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण रजौन थाना क्षेत्र में सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष अभय शंकर, नवादा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार और एसआई पवन कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों, पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। स्थानीय लोगों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अमरपुर में बाजारों और प्रमुख स्थानों पर पहुंची पुलिस अमरपुर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना परिसर से शुरू हुआ मार्च गोला चौक, बस स्टैंड, डुमरामा, सुल्तानपुर, पवई और डुमरिया सहित विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए वापस थाना पहुंचा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। अफवाह फैलाने और शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और बाजारों में बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। फ्लैग मार्च के जरिए लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और असामाजिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखने का प्रयास किया गया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या विधि-व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

