बेतिया-ट्रक की चपेट में आने से PG छात्रा की मौत:मुजफ्फरपुर से परीक्षा देकर लौट रही थी, हादसे में भाई समेत दो घायल, ट्रक जब्त

बेतिया-ट्रक की चपेट में आने से PG छात्रा की मौत:मुजफ्फरपुर से परीक्षा देकर लौट रही थी, हादसे में भाई समेत दो घायल, ट्रक जब्त

बेतिया में एनएच-727 पर स्टेशन चौक और हरिवाटिका चौक के बीच रविवार को सड़क हादसे में 25 साल की पीजी छात्रा दिव्या भारती की मौत हो गई। हादसे में उसका भाई सौरभ कुमार (21) और एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दिव्या मुजफ्फरपुर से पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देकर अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। परीक्षा देकर भाई के साथ लौट रही थी छात्रा दिव्या भारती बानुछापर थाना क्षेत्र के छावनी निवासी शंभू राम की बेटी थी। वह अपने भाई सौरभ के साथ बाइक से घर जा रही थी। इसी दौरान सेंट्रल बैंक शाखा के पास स्टेशन चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से साइड लेने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दिव्या की मौत हो गई। जीएमसीएच में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे की सूचना पर नगर थाना पुलिस और क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया। उसके घायल भाई सौरभ का इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे घायल को परिजन निजी अस्पताल ले गए। ट्रक जब्त, चालक की पहचान में जुटी पुलिस हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। नगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग शहर के व्यस्त एनएच-727 पर हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। बेतिया में एनएच-727 पर स्टेशन चौक और हरिवाटिका चौक के बीच रविवार को सड़क हादसे में 25 साल की पीजी छात्रा दिव्या भारती की मौत हो गई। हादसे में उसका भाई सौरभ कुमार (21) और एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दिव्या मुजफ्फरपुर से पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देकर अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। परीक्षा देकर भाई के साथ लौट रही थी छात्रा दिव्या भारती बानुछापर थाना क्षेत्र के छावनी निवासी शंभू राम की बेटी थी। वह अपने भाई सौरभ के साथ बाइक से घर जा रही थी। इसी दौरान सेंट्रल बैंक शाखा के पास स्टेशन चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से साइड लेने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दिव्या की मौत हो गई। जीएमसीएच में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे की सूचना पर नगर थाना पुलिस और क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया। उसके घायल भाई सौरभ का इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे घायल को परिजन निजी अस्पताल ले गए। ट्रक जब्त, चालक की पहचान में जुटी पुलिस हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। नगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग शहर के व्यस्त एनएच-727 पर हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *