राष्ट्रीय बजरंग दल ने सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प:शारदीय नवरात्रि पर मुरादाबाद के काली माता मंदिर में हुई भव्य महाआरती

राष्ट्रीय बजरंग दल ने सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प:शारदीय नवरात्रि पर मुरादाबाद के काली माता मंदिर में हुई भव्य महाआरती

मुरादाबाद में शारदीय नवरात्रि पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने लालबाग स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में भव्य महाआरती की। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु शामिल हुए। संतों की मौजूदगी में सनातन धर्म की रक्षा और हिंदू एकता का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम हनुमान चालीसा पाठ से शुरू हुआ, जिसके बाद मां दुर्गा की महाआरती हुई। श्रद्धालुओं ने देश की उन्नति व खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर मां भगवती के जयकारों से गूंज उठा। पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज मुख्य अतिथि थे। अन्य कई संत भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि नवरात्रि शक्ति व भक्ति का पर्व है, जो अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है। संगठन का लक्ष्य हिंदू समाज को संगठित कर सनातन संस्कृति बढ़ाना है। महानगर अध्यक्ष शरद रस्तोगी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आस्था व एकता बढ़ाते हैं। उन्होंने हर नवरात्रि पर महाआरती की परंपरा जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम का समापन मां भगवती के जयकारों और सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष सुरेश चंद गुप्ता, राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग महामंत्री गौरव सैनी, महानगर मीडिया प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव, महानगर गोरक्षा प्रमुख जतिन प्रजापति, महानगर मंत्री इशांक भारद्वाज, महानगर महामंत्री विवेक सैनी और भाग अध्यक्ष सुशांत भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवरात्रि के दौरान धर्म, समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *