श्रीलेउवा गुजराती पाटीदार समाज की कुलदेवी मां खोडियार का पवित्र रथ आमंत्रण यात्रा के तहत डूंगरपुर शहर पहुंचा। पाटीदार समाज के लोगों ने रथ का स्वागत किया। यह यात्रा 21 जनवरी 2027 को गुजरात के कागवड स्थित खोड़लधाम में होने वाले शताब्दी महोत्सव के लिए समाजजनों को आमंत्रित कर रही है। समाज के प्रतिनिधि डायालाल पाटीदार ने बताया कि इस महोत्सव में देश-विदेश से लगभग 2 करोड़ लेउवा पाटीदार समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का लक्ष्य है। इसी निमंत्रण को घर-घर और गांव-गांव पहुंचाने के लिए मां खोडियार का रथ लगातार अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहा है। सांस्कृतिक जागृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता बढ़ाना है उद्देश्य
रथ यात्रा के सुरपुर पहुंचने पर समाजजनों ने उत्साह और भक्तिभाव से स्वागत किया। नवरात्र के अवसर पर सुरपुर स्थित श्री माधवराय मंदिर में चोखला पाड़वा-बी के 7 गांवों के श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम हुए। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक जागृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता बढ़ाना है।

