CG कैबिनेट की बैठक जारी:कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा, धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति पर हो सकता है फैसला

CG कैबिनेट की बैठक जारी:कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा, धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति पर हो सकता है फैसला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक चल रही है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा गन्ना किसानों से गन्ना खरीदी की दर तय करने और प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। बैठक खत्म होने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे सरकार के अहम फैसलों की जानकारी देंगे। इससे पहले 30 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में अतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी दी गई थी। साथ ही पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने और फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *