मथुरा में अग्रसेन महोत्सव में पुष्पांजलि समारोह हुआ:13 से विशाल मेला लगेगा, 15 अक्टूबर को गायिका पलक मुच्छल प्रस्तुति देंगी

मथुरा में अग्रसेन महोत्सव में पुष्पांजलि समारोह हुआ:13 से विशाल मेला लगेगा, 15 अक्टूबर को गायिका पलक मुच्छल प्रस्तुति देंगी

मथुरा में श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में चल रहे महाराजा अग्रसेन महोत्सव के चौथे दिन रविवार को पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन को नमन कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। महोत्सव के तहत 13 से 15 अक्टूबर तक बीएसए डिग्री कॉलेज में विशाल अग्रसेन मेले का आयोजन होगा। इसमें कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अग्रवाटिका में पुष्पांजलि, अग्रसेन चौक पर माल्यार्पण महोत्सव के तहत अग्रवाटिका में महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद मसानी स्थित अग्रसेन चौक पर माल्यार्पण और कलश यात्रा का आयोजन हुआ। इसमें अग्रवाल समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल मांट वाले और मंत्री कृष्ण मुरारी नेताजी ने बताया कि सुबह 10 बजे से धर्मशाला में ध्वजारोहण, हवन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सहभोज आयोजित किया गया। तीन दिन चलेगा अग्रसेन मेला महोत्सव के मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि 13, 14 और 15 अक्टूबर को बीएसए डिग्री कॉलेज में विशाल अग्रसेन मेला लगेगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजन और सामाजिक संदेशों से जुड़े कार्यक्रम होंगे। पहले दिन सम्मान समारोह के बाद विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के प्रख्यात कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दूसरे दिन महिला समिति की ओर से रंगारंग मंचीय कार्यक्रम और संदेशात्मक नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। इसी दिन मुंबई का रॉक बैंड भजन जैमिंग के जरिए धार्मिक भजनों को आधुनिक संगीत के साथ पेश करेगा। 15 अक्टूबर को पलक मुच्छल की प्रस्तुति महोत्सव के अंतिम दिन 15 अक्टूबर को बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल प्रस्तुति देंगी। यह कार्यक्रम मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी एवं मेला संरक्षक जयंती प्रसाद अग्रवाल ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *