BCCI न्‍यूजीलैंड दौरे पर ODI सीरीज के लिए जिन प्‍लेयर्स की वजह से टीम घोषित करने में कर रहा देरी, उन्‍होंने डुबा दी लुटिया

BCCI न्‍यूजीलैंड दौरे पर ODI सीरीज के लिए जिन प्‍लेयर्स की वजह से टीम घोषित करने में कर रहा देरी, उन्‍होंने डुबा दी लुटिया

India ODI Squad: BCCI ने न्‍यूजीलैंड के दौरे के लिए अभी तक वनडे टीम घोषित नहीं की है। टी20 टीम की घोषणा के दौरान बताया गया था कि ऑस्‍ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए अनऑफिशियल वनडे की सीरीज में प्‍लेयर्स के प्रदर्शन को देखने के बाद टीम घोषित की जाएगी, लेकिन उनमें से ज्‍यादातर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। 

India ODI Squad against New Zealand: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी टीम की घोषणा की थी। लेकिन, अब तक इस दौरे के लिए वनडे टीम की घोषणा नहीं की गई है। पहले रिपोर्ट में कहा गया था कि भारतीय सेलेक्‍टर्स इंडिया ए बनाम ऑस्‍ट्रेलिया ए अनऑफिशियल वनडे सीरीज पर कुछ प्‍लेयर्स को परख रहे हैं। उसके बाद ही वनडे टीम की घोषणा की जाएगी। लेकिन, इस सीरीज में वनडे टीम में जगह बनाने के लगभग सभी दावेदार पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं, जिसकी वजह से तीन मैचों की इस सीरीज में भारत पहले दो मैच हारकर सीरीज गंवा चुका है। अब तीसरा वनडे पुदुचेरी में खेला जा रहा है।

अनऑफिशियल वनडे सीरीज हारा भारत

बता दें कि टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा गया था कि चयनकर्ता इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए अनऑफिशियल वनडे सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को परख रहे हैं। वह आखिरी दो एकदिवसीय मैचों के लिए एक दूसरी टीम बनाने की योजना बना रहे हैं, ताकि रेगुलर खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सकें। लेकिन, पहला अनऑफिशियल वनडे इंडिया ए 125 और दूसरा वनडे 69 रनों से हार गई थी। वहीं, तीसरा वनडे पुदुचेरी में जारी है। इस सीरीज में साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, प्रभसिमरन सिंह और रुतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है।

प्‍लेयर्स का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन

साई सुदर्शन की बात करें तो वह तीन में से दो वनडे खेले और सिर्फ 14 रन ही बना सके। देवदत्‍त पडिक्‍कल ने तो बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने तीन मैचों की तीन पारियों में सिर्फ 3 रन बनाए हैं। रुतुराज गायकवाड़ ने ऑस्‍ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की तानी पारियों में 60 रन बनाए हैं। वहीं, रजत पाटीदार ने पहले और दूसरे मैच में अर्धशतक लगाए थे, लेकिन तीसरे मैच में वह महज 3 रन ही बना सके। पहले मैच से बाहर रहे प्रभसिमरन सिंह ने दूसरे मुकाबले में 17 और तीसरे मैच में 39 रन बनाए तो निशांत सिंधु तीन मैचों की तीन पारियों में 49 रन ही बना सके। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि बीसीसीआई के चयनकर्ता अब कौन से प्‍लेयर्स का चयन करते हैं।

इंडिया ए vs ऑस्ट्रेलिया ए: भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन

खिलाड़ी पहला वनडे दूसरा वनडे तीसरा वनडे
साई सुदर्शन 1 (6) 13 (29) —
देवदत्त पडिक्कल 0 (6) 1 (10) 2 (6)
ऋतुराज गायकवाड़ 15 (30) 12 (5) 33 (57)
रजत पाटीदार 53 (51) 67 (81) 3 (8)
प्रभसिमरन सिंह — 17 (9) 39 (34)
निशांत सिंधु 31 (43) 13 (33) 5 (9)

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *