चंदौली जिले के जगदीशराय गांव में पितृ विसर्जन के दिन एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां पिता प्रकाश सिंह ने अपनी जीवित बेटी का पिंडदान कर दिया। बेटी ने परिवार की मर्जी के बिना शादी की थी, जिससे पिता नाराज थे। इस घटना के बाद इलाके में खूब चर्चा हो रही है। प्रकाश सिंह ने बताया कि माता-पिता बच्चों के पालन-पोषण और अच्छे भविष्य के लिए बहुत त्याग करते हैं। उनकी इच्छा होती है कि बच्चे जीवन के खास फैसलों में परिवार को साथ रखें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि बेटी के परिवार की सहमति के बिना शादी करने से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है। इसी नाराजगी और पीड़ा के चलते उन्होंने पितृ विसर्जन के मौके पर बेटी का श्राद्ध कर्म किया।

