कॉलेज क्लासरूम में छात्राओं ने भोजपुरी गानों पर VIDEO बनाए:जयमाला गीत में एक-दूसरे को माला पहनाते दिखी, मऊगंज में प्राचार्य ने बनाई जांच टीम

कॉलेज क्लासरूम में छात्राओं ने भोजपुरी गानों पर VIDEO बनाए:जयमाला गीत में एक-दूसरे को माला पहनाते दिखी, मऊगंज में प्राचार्य ने बनाई जांच टीम

मऊगंज जिले के शहीद केदारनाथ कॉलेज के क्लासरूम में भोजपुरी गानों पर डांस करने, रील बनाने और रामायण के जयमाला गीत पर वीडियो शूट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए इन वीडियो को लेकर कॉलेज प्रशासन और वहां की अनुशासन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यह वीडियो पिछले एक सप्ताह से 15 दिन के भीतर अलग-अलग तारीखों में बनाए गए बताए जा रहे हैं, जो शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर हुए। वीडियो में कॉलेज ड्रेस पहने छात्राएं कक्षाओं के भीतर भोजपुरी गानों पर डांस करते दिख रही हैं। इसके अलावा कॉलेज परिसर में ही जयमाला थीम पर भी वीडियो शूट किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। अभिभावकों का कहना है कि वे बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉलेज भेजते हैं, लेकिन कक्षाओं में इस तरह मनोरंजन के वीडियो बनने से शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए बनाई कमेटी मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई की बात कही है। प्राचार्य सोमदत्त पांडे ने बताया कि मामला शनिवार को ही उनके संज्ञान में आया है। वीडियो में दिख रही छात्राओं की पहचान करने के लिए तीन सदस्यों की जांच टीम बनाई गई है। जांच टीम छात्राओं की पहचान पूरी होते ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *