इंदौर में फंदे पर लटकी मिली 9वीं की छात्रा:पिता बोले- वह पढ़ाई में अच्छी थी, पता नहीं क्यों ऐसा कदम उठाया

इंदौर में फंदे पर लटकी मिली 9वीं की छात्रा:पिता बोले- वह पढ़ाई में अच्छी थी, पता नहीं क्यों ऐसा कदम उठाया

इंदौर में 9वीं क्लास की छात्रा ने शुक्रवार रात फांसी लगा ली। घटना के वक्त उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। रिश्तेदारों ने उसे फंदे पर देखा और अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। पिता बोले- पढ़ाई में अच्छी थी बेटी द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, स्कीम नंबर 71 में रहने वाली वैष्णवी गोस्वामी ने शुक्रवार रात फांसी लगा ली। घटना के वक्त माता-पिता घर पर नहीं थे। रिश्तेदारों ने घटना देखी तो परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और छात्रा को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पिता राजीवपुरी गोस्वामी ने बताया कि रात को घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। उनके दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी। बेटी सराफा विद्या निकेतन स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती थी। उन्होंने बताया कि बेटी पढ़ाई में अच्छी थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि 9वीं क्लास की छात्रा ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के वक्त माता-पिता घर पर नहीं थे, जबकि भाई घर पर ही था। पुलिस परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *