गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर मोड़ के पास गोलगप्पा विक्रेता रोजाना की तरह अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी बीच जादोपुर मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया और उस पर कई वार किए। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता या मदद के लिए पुकारता, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। इस अचानक हुए हमले में युवक के सिर, पेट और सीने पर गंभीर जख्म आए हैं। बदमाशों द्वारा किए गए कई वार से युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और उसे मदद से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सदर अस्पताल के डॉक्टर की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। एक माह पहले MP से आया था युवक वहीं इस घटना के बाद दुकानदारों और शहरवासियों में भारी दहशत का माहौल है। जख्मी युवक मध्यप्रदेश के काथा गांव निवासी हरनाम सिंह का बेटा लवकुश परिहार के रूप में की गई, जो पिछले एक माह पहले ही गोपालगंज आया था। वो अपने परिवार के साथ रहकर गोलगप्पा बेचकर परिवार का भरणपोषण करता था। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर मोड़ के पास गोलगप्पा विक्रेता रोजाना की तरह अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी बीच जादोपुर मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया और उस पर कई वार किए। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता या मदद के लिए पुकारता, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। इस अचानक हुए हमले में युवक के सिर, पेट और सीने पर गंभीर जख्म आए हैं। बदमाशों द्वारा किए गए कई वार से युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और उसे मदद से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सदर अस्पताल के डॉक्टर की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। एक माह पहले MP से आया था युवक वहीं इस घटना के बाद दुकानदारों और शहरवासियों में भारी दहशत का माहौल है। जख्मी युवक मध्यप्रदेश के काथा गांव निवासी हरनाम सिंह का बेटा लवकुश परिहार के रूप में की गई, जो पिछले एक माह पहले ही गोपालगंज आया था। वो अपने परिवार के साथ रहकर गोलगप्पा बेचकर परिवार का भरणपोषण करता था।

