शराबबंदी वाले बिहार में पीने-पिलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस आए दिन शराबियों पर कार्रवाई कर रही है, बावजूद इसके शराबी बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल के पीछे से तीन युवकों को शराब पीते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद की नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को सूचना मिली थी कि सदर अस्पताल के पीछे मलेरिया वार्ड के पास कुछ पियक्कड़ शराब पी रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने टीम के साथ उक्त स्थल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तीन युवक शराब पीते हुए पकड़े गए। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना नाम आदित्य कुमार, आशीष कुमार और हिमांशु कुमार बताया। मौके से पुलिस ने विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि मलेरिया वार्ड के पास कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है और वहां नशा किया जाता है। तस्करी और सेवन के मामले लगातार सामने आ रहे कई दिनों से उनकी गिरफ्तारी के लिए नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान बीती रात सूचना मिली कि सभी जमा होकर शराब पार्टी कर रहे हैं, जिसके बाद टीम लेकर पहुंचे और छापेमारी कर तीनों युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तीनों के पास से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। उनके विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं उनसे यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाए थे और इस खेल में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन बावजूद इसके शराब की तस्करी और सेवन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर कार्रवाई कर रही है, लेकिन शराब माफिया नए-नए तरीकों से शराब की सप्लाई कर रहे हैं। अस्पताल जैसे संवेदनशील इलाके में शराब पार्टी का होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है। शराबबंदी वाले बिहार में पीने-पिलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस आए दिन शराबियों पर कार्रवाई कर रही है, बावजूद इसके शराबी बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल के पीछे से तीन युवकों को शराब पीते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद की नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को सूचना मिली थी कि सदर अस्पताल के पीछे मलेरिया वार्ड के पास कुछ पियक्कड़ शराब पी रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने टीम के साथ उक्त स्थल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तीन युवक शराब पीते हुए पकड़े गए। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना नाम आदित्य कुमार, आशीष कुमार और हिमांशु कुमार बताया। मौके से पुलिस ने विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि मलेरिया वार्ड के पास कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है और वहां नशा किया जाता है। तस्करी और सेवन के मामले लगातार सामने आ रहे कई दिनों से उनकी गिरफ्तारी के लिए नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान बीती रात सूचना मिली कि सभी जमा होकर शराब पार्टी कर रहे हैं, जिसके बाद टीम लेकर पहुंचे और छापेमारी कर तीनों युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तीनों के पास से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। उनके विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं उनसे यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाए थे और इस खेल में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन बावजूद इसके शराब की तस्करी और सेवन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर कार्रवाई कर रही है, लेकिन शराब माफिया नए-नए तरीकों से शराब की सप्लाई कर रहे हैं। अस्पताल जैसे संवेदनशील इलाके में शराब पार्टी का होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है।

