अररिया में युवक की गोली मारकर हत्या:मां ने जमीन खरीद-बिक्री की पुरानी दुश्मनी बताई, SIT कर रही जांच

अररिया में युवक की गोली मारकर हत्या:मां ने जमीन खरीद-बिक्री की पुरानी दुश्मनी बताई, SIT कर रही जांच

अररिया के रानीगंज प्रखंड के लकुनवा गांव में रंजीत शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में जमीन विवाद का आरोप है। मृतक की मां ने जमीन खरीद-बिक्री की पुरानी दुश्मनी को हत्या की वजह बताया है। पुलिस ने अभी किसी आरोपी की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच के लिए SIT संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे रंजीत शर्मा (35) खेत से घर लौट रहे थे। लालपुर नहर फाटक के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में पूर्णिया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एक महीने पहले हुई जमीन रजिस्ट्री को लेकर विवाद मां का आरोप है कि रंजीत ने स्वर्गीय चंदेश्वर की जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री एक महीने पहले हुई थी। इसी जमीन विवाद के चलते चंदेश्वर के बेटे बबलू की पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में विशेष एसआईटी टीम (SIT) गठित की गई है। अब पुलिस के सामने गोलीकांड की गुत्थी सुलझाने, जमीन विवाद की वास्तविक भूमिका स्पष्ट करने और हमलावरों की पहचान करने की चुनौती है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। अररिया के रानीगंज प्रखंड के लकुनवा गांव में रंजीत शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में जमीन विवाद का आरोप है। मृतक की मां ने जमीन खरीद-बिक्री की पुरानी दुश्मनी को हत्या की वजह बताया है। पुलिस ने अभी किसी आरोपी की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच के लिए SIT संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे रंजीत शर्मा (35) खेत से घर लौट रहे थे। लालपुर नहर फाटक के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में पूर्णिया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एक महीने पहले हुई जमीन रजिस्ट्री को लेकर विवाद मां का आरोप है कि रंजीत ने स्वर्गीय चंदेश्वर की जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री एक महीने पहले हुई थी। इसी जमीन विवाद के चलते चंदेश्वर के बेटे बबलू की पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में विशेष एसआईटी टीम (SIT) गठित की गई है। अब पुलिस के सामने गोलीकांड की गुत्थी सुलझाने, जमीन विवाद की वास्तविक भूमिका स्पष्ट करने और हमलावरों की पहचान करने की चुनौती है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *