सिटी रिपोर्टर | बेगूसराय बेगूसराय में जिला क्रिकेट लीग के नए सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। सत्र 2026-27 में सीनियर और जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। इसके लिए क्लबों और खिलाड़ियों का पंजीकरण 25 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होगा। क्लब ट्रांसफर की प्रक्रिया 23 से 25 अक्टूबर तक पूरी होगी। इस सत्र के सभी लीग मैच सफेद गेंद से, रंगीन जर्सी में खेले जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को अटल खेल भवन में बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया। लीग के आयोजन और पंजीकरण प्रक्रिया के संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमिटी बनाई गई है। इसमें निराला कुमार, प्रतीक भानु, विश्वजीत कुमार शामिल हैं। संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि खिलाड़ियों का पंजीकरण पूरा होने के बाद छठ पर्व के बाद सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग शुरू होगी। इससे पहले जिले में अंपायरों का सेमिनार होगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन स्कोररों के लिए भी सेमिनार होगा। इनकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी। बैठक में नवंबर में संघ की एजीएम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट के विभिन्न प्रारूपों में बेगूसराय के खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई गई। बिहार अंडर-19 टीम में युवराज यादव, पुष्पम राज, आयुष कुमार, हर्ष कुमार चुने गए हैं। बिहार अंडर-23 टीम में शिवम राज, सुधांशु कुमार का चयन हुआ है। बिहार महिला अंडर-19 टीम में सागरिका ने जगह बनाई है। बिहार रणजी ट्रॉफी टीम के लिए पृथ्वीराज, दानिश आलम का चयन हुआ है। संघ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। बैठक में अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार टिकमनी, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज, कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, खिलाड़ी प्रतिनिधि दिलजीत कुमार, क्लब प्रतिनिधि सत्यम कुमार, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार मौजूद थे। बैठक में आगामी क्रिकेट गतिविधियों और अन्य मामलों पर अंतिम निर्णय के लिए सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश को अधिकृत किया गया। सिटी रिपोर्टर | बेगूसराय बेगूसराय में जिला क्रिकेट लीग के नए सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। सत्र 2026-27 में सीनियर और जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। इसके लिए क्लबों और खिलाड़ियों का पंजीकरण 25 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होगा। क्लब ट्रांसफर की प्रक्रिया 23 से 25 अक्टूबर तक पूरी होगी। इस सत्र के सभी लीग मैच सफेद गेंद से, रंगीन जर्सी में खेले जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को अटल खेल भवन में बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया। लीग के आयोजन और पंजीकरण प्रक्रिया के संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमिटी बनाई गई है। इसमें निराला कुमार, प्रतीक भानु, विश्वजीत कुमार शामिल हैं। संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि खिलाड़ियों का पंजीकरण पूरा होने के बाद छठ पर्व के बाद सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग शुरू होगी। इससे पहले जिले में अंपायरों का सेमिनार होगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन स्कोररों के लिए भी सेमिनार होगा। इनकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी। बैठक में नवंबर में संघ की एजीएम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट के विभिन्न प्रारूपों में बेगूसराय के खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई गई। बिहार अंडर-19 टीम में युवराज यादव, पुष्पम राज, आयुष कुमार, हर्ष कुमार चुने गए हैं। बिहार अंडर-23 टीम में शिवम राज, सुधांशु कुमार का चयन हुआ है। बिहार महिला अंडर-19 टीम में सागरिका ने जगह बनाई है। बिहार रणजी ट्रॉफी टीम के लिए पृथ्वीराज, दानिश आलम का चयन हुआ है। संघ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। बैठक में अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार टिकमनी, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज, कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, खिलाड़ी प्रतिनिधि दिलजीत कुमार, क्लब प्रतिनिधि सत्यम कुमार, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार मौजूद थे। बैठक में आगामी क्रिकेट गतिविधियों और अन्य मामलों पर अंतिम निर्णय के लिए सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश को अधिकृत किया गया।

