भास्कर टीम| बांका/अमरपुर डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार को बांका और अमरपुर शहर में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की गई। जांच के दौरान बांका शहर में कुछ सेंटर बंद मिले, जबकि शिव अल्ट्रासाउंड सेंटर के कागजात मानक के अनुरूप पाए गए। ओम साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर में आवश्यक कागजात और व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर अधिकारियों ने देर शाम उसे सील करने की कार्रवाई की। दूसरी ओर, अमरपुर शहर में जांच के लिए पहुंची टीम को सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले। इस कारण वहां केंद्रों के संचालन और दस्तावेजों की जांच नहीं हो सकी। बांका शहर में जांच के लिए एसडीएम राजकुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर की टीम पहुंची थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन में निर्धारित नियमों का पालन जरूरी है। दस्तावेजों की कमी या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को बांका शहर के तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की गई। इनमें एक सेंटर बंद पाया गया, जबकि शिव अल्ट्रासाउंड सेंटर के कागजात मानक के अनुरूप मिले। ओम साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर में कागजात की कमी पाए जाने के कारण उसे सील किया गया है। प्रशासन की ओर से संकेत दिए गए हैं कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच आगे भी जारी रह सकती है। केंद्रों के संचालन में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं पर रोक लगाना है। डीएम के निर्देश पर अमरपुर शहर में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच के लिए वरीय उपसमाहर्ता परमानंद शाह और बीडीओ प्रभात रंजन पहुंचे। हालांकि, निरीक्षण के दौरान शहर के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले। ऐसे में अधिकारियों को केंद्रों की सुविधाओं, संचालन और आवश्यक कागजात की जांच करने का अवसर नहीं मिला। अधिकारियों की टीम अमरपुर के बंगाली टोला स्थित राधा रानी हॉस्पिटल भी पहुंची। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया को लेकर शिकायत सामने आई थी। इसी सिलसिले में अधिकारियों ने अस्पताल का जायजा लिया। हालांकि, अस्पताल में नियमों के विरुद्ध मरीजों को भर्ती करने या किसी अन्य अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के दौरान अमरपुर में सभी सेंटर बंद मिले भास्कर टीम| बांका/अमरपुर डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार को बांका और अमरपुर शहर में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की गई। जांच के दौरान बांका शहर में कुछ सेंटर बंद मिले, जबकि शिव अल्ट्रासाउंड सेंटर के कागजात मानक के अनुरूप पाए गए। ओम साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर में आवश्यक कागजात और व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर अधिकारियों ने देर शाम उसे सील करने की कार्रवाई की। दूसरी ओर, अमरपुर शहर में जांच के लिए पहुंची टीम को सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले। इस कारण वहां केंद्रों के संचालन और दस्तावेजों की जांच नहीं हो सकी। बांका शहर में जांच के लिए एसडीएम राजकुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर की टीम पहुंची थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन में निर्धारित नियमों का पालन जरूरी है। दस्तावेजों की कमी या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को बांका शहर के तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की गई। इनमें एक सेंटर बंद पाया गया, जबकि शिव अल्ट्रासाउंड सेंटर के कागजात मानक के अनुरूप मिले। ओम साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर में कागजात की कमी पाए जाने के कारण उसे सील किया गया है। प्रशासन की ओर से संकेत दिए गए हैं कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच आगे भी जारी रह सकती है। केंद्रों के संचालन में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं पर रोक लगाना है। डीएम के निर्देश पर अमरपुर शहर में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच के लिए वरीय उपसमाहर्ता परमानंद शाह और बीडीओ प्रभात रंजन पहुंचे। हालांकि, निरीक्षण के दौरान शहर के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले। ऐसे में अधिकारियों को केंद्रों की सुविधाओं, संचालन और आवश्यक कागजात की जांच करने का अवसर नहीं मिला। अधिकारियों की टीम अमरपुर के बंगाली टोला स्थित राधा रानी हॉस्पिटल भी पहुंची। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया को लेकर शिकायत सामने आई थी। इसी सिलसिले में अधिकारियों ने अस्पताल का जायजा लिया। हालांकि, अस्पताल में नियमों के विरुद्ध मरीजों को भर्ती करने या किसी अन्य अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के दौरान अमरपुर में सभी सेंटर बंद मिले

