महंत कन्हैया गिरि की 84 दिवसीय खड़ी तपस्या पूर्ण होने पर संत समागम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महंत शंकर दास और प्रदेश उपाध्यक्ष महंत पुरन दास सहित सैकड़ों साधु-संत शामिल हुए। महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने कहा कि मठों में साधु-संतों की तपस्या से क्षेत्र का वातावरण शांत और सुखद होता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में कृष्ण दास महाराज, मेरठ मंडल प्रभारी सौकिन्द्र प्रधान, रोहित छोकर, मोनू शाहपुर और शिवांश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

