भागलपुर के राघोपुर में गंगा का कटाव तेज:रेलवे तटबंध के पास कई मकान नदी में समाए, लोगों में दहशत

भागलपुर के राघोपुर में गंगा का कटाव तेज:रेलवे तटबंध के पास कई मकान नदी में समाए, लोगों में दहशत

भागलपुर जिले के खरिक प्रखंड के राघोपुर में 9 अक्टूबर की शाम 7 बजे से गंगा नदी का कटाव फिर तेज हो गया है। गंगा नदी के रेलवे तटबंध के आसपास कटाव शुरू होने से कई मकान नदी में समा गए हैं। इससे स्थानीय लोगों में डर है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। अधिकारी और कर्मचारी प्रभावित इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। लोगों से जोखिम वाले क्षेत्रों को जल्द खाली करने को कहा जा रहा है। गंगा के लगातार कटाव से स्थानीय लोगों के सामने अपने घर और सामान बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। वर्षों की मेहनत से बनाए मकानों को नदी में समाते देख ग्रामीण चिंतित हैं। रेलवे तटबंध के आसपास कटाव से लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालना और जरूरी कदम उठाना है। भागलपुर जिले के खरिक प्रखंड के राघोपुर में 9 अक्टूबर की शाम 7 बजे से गंगा नदी का कटाव फिर तेज हो गया है। गंगा नदी के रेलवे तटबंध के आसपास कटाव शुरू होने से कई मकान नदी में समा गए हैं। इससे स्थानीय लोगों में डर है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। अधिकारी और कर्मचारी प्रभावित इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। लोगों से जोखिम वाले क्षेत्रों को जल्द खाली करने को कहा जा रहा है। गंगा के लगातार कटाव से स्थानीय लोगों के सामने अपने घर और सामान बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। वर्षों की मेहनत से बनाए मकानों को नदी में समाते देख ग्रामीण चिंतित हैं। रेलवे तटबंध के आसपास कटाव से लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालना और जरूरी कदम उठाना है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *