Tanushree Dutta On Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन को अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने ईविल डेड कहा था। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि वह अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां पूरा देश और फिल्म जगत अभिनेता को नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहा है, वहीं 2018 के #MeToo आंदोलन के दौरान उन पर गंभीर आरोप लगाने वाली पूर्व अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) का गुस्सा सातवें आसमान पर है। नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री ने एक बार फिर बेहद आक्रामक और तीखा बयान जारी करते हुए उनकी तुलना रावण से कर दी।
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के बारे में क्या कहा?
तनुश्री दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाना पाटेकर के निधन पर ट्रोलिंग को लेकर बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें क्यों ट्रोल कर रहे हैं?
तनुश्री ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा, “मतलब जिस इंसान ने मेरी जिंदगी खराब कर दी, जिस इंसान ने गुंडे भेजकर मुझे एंग्जायटी और मानसिक प्रताड़ना दी, मेरे काम और करियर को बर्बाद कर दिया। वह इन चीजों में अकेला नहीं था, शैतानों का पूरा झुंड था और उसकी मौत को मैंने ‘ईविल डेड’ (Evil Dead) क्या बोल दिया इतना हंगामा मच गया। ‘ईविल’ का मतलब है शैतान और ‘डेड’ का मतलब है गया यानी शैतान गया होता है और मेरे लिए यही हुआ है।”
तनुश्री दत्ता ने आगे कहा, मेरा लखनऊ में उसी दिन इवेंट था जब ये गया। मुझे लगा था मेरा इवेंट खराब हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें खुशी है कि इस “पनौती की काली छाया” मेरे इवेंट पर नहीं पड़ी। जाते-जाते भी ये शख्स ने मुझे परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़कर गया।
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की रावण से की तुलना
तनुश्री ने समाज की उस सोच पर सवाल उठाया कि ‘किसी के मरने के बाद उसकी बुराई नहीं करनी चाहिए’ और कहा, “लोग कह रहे हैं कि किसी की मृत्यु के बाद उसे बुरा-भला नहीं कहना चाहिए। तो मेरा सवाल यह है कि आप लोग इतने हजारों वर्षों के बाद भी रावण का पुतला क्यों जलाते हैं? रावण को भी हर साल श्रद्धांजलि दिया करो फिर! मेरे धर्म ने मुझे सिखाया है कि जो इंसान जीते जी शैतान है, वह मरने के बाद भी शैतान ही रहता है। उसने कभी अपने गुनाहों की माफी नहीं मांगी, कोई पश्चाताप नहीं किया।”
तनुश्री ने गुस्से में आगे कहा कि भगवान ने उन्हें इसके बारे में लिखने का अधिकार दिया है। उनके मुताबिक, ऐसे लोगों को सीधा नरक में जाना चाहिए और 13 दिनों तक ‘प्रेतलोक’ में रहना चाहिए, क्योंकि वहां का एक दिन धरती के हजारों साल के बराबर होता है। उन्होंने कहा कि पिछले 4-5 सालों से नाना पाटेकर ने उनकी जिंदगी को नरक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
सुशांत और दिशा सालियान के केस का भी किया जिक्र
अपने इस तीखे बयान के दौरान तनुश्री दत्ता ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के निधन के मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में इन मामलों में भी कई बड़े लोगों के कच्चे चिट्ठे खुलने वाले हैं और कई प्रभावशाली चेहरों के नाम सामने आएंगे। तनुश्री के इस ताजा और आक्रामक बयान ने एक बार फिर मनोरंजन जगत से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है।

