अजमेर जिले के नसीराबाद में कारोबारी के घर IT अफसर बनकर 3 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने पहले इनकम टैक्स विभाग को सूचना देकर ईनाम की राशि लेने का प्लान बनाया था, लेकिन बाद में खुद ही फर्जी अफसर बनकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को 3 घंटे में पकड़ लिया। फिलहाल जेवरात बरामद नहीं हुए हैं। अजमेर एसपी हर्ष वर्धन अग्रवाला ने बताया-आरोपियों का पहले कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। आरोपियों ने पहले तय किया था कि कारोबारी के पास करोड़ों की सम्पति है और इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी जाए और ईनाम की राशि प्राप्त की जाए, लेकिन बाद में इनका प्लान बदल गया और वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपियों ने लूटे गए जेवरात अलग-अलग स्थानों पर छिपाए हैं। पुलिस टीमें बरामदगी के लिए दबिश दे रही हैं। इनको किया गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज में दिखे लुटेरे…
ये था मामला – घर में घुसते ही परिवार के मोबाइल लिए नसीराबाद में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में करीब 3 करोड़ रुपए की डकैती की। बदमाशों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताया और जांच के नाम पर घर में घुसे। तब घर में कारोबारी की पत्नी, उनका बेटा कार्तिक और काम करने वाली महिला मौजूद थी। वहीं कारोबारी अनिल माहेश्वरी, उनके भाई और पिता अपने ऑफिस गए हुए थे। रेड मारने और तलाशी लेने का झांसा देकर घर में घुसे बदमाशों ने पहले परिवार के मोबाइल फोन कब्जे में लिए। इसके बाद घर के कमरों की तलाशी ली और करीब 3 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व सिक्के ले लिए। बदमाश जब जेवर लेकर घर से निकलने लगे तो कारोबारी का बेटा कार्तिक भी उनके पीछे स्कॉर्पियो तक पहुंच गया। उसने गाड़ी के अंदर जाने की कोशिश की। आरोपियों से कहा कि यदि वे सरकारी विभाग से हैं, तो ले जाए जा रहे सामान की जब्ती की रसीद दें, लेकिन आरोपियों ने स्कॉर्पियो तेजी से आगे बढ़ा दी और गेट बंद कर मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में पुलिस ने नाकाबंदी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की। …….. ये खबर भी पढ़िए… बिजनेसमैन के घर 3 करोड़ की डकैती:IT अफसर बनकर दोस्तों के साथ आया पूर्व कर्मचारी, 3 घंटे के अंदर 6 आरोपी गिरफ्तार अजमेर जिले में कारोबारी के घर IT अफसर बनकर घुसे बदमाश 13 मिनट में करीब 3 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन घंटे में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। वारदात में कारोबारी का पूर्व कर्मचारी भी शामिल है। पूरी खबर पढें

