विभूतिपुर ब्लॉक गेट के सामने दो बाइकों में टक्कर:एक बाइक सवार घायल, दूसरा फरार

विभूतिपुर ब्लॉक गेट के सामने दो बाइकों में टक्कर:एक बाइक सवार घायल, दूसरा फरार

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में ब्लॉक गेट के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज हुआ। घायल की पहचान 36 साल के चंदन कुमार, पिता राम उदगार महतो के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार अपनी मोबाइल दुकान चलाते हैं और दुकान से घर लौट रहे थे। इसी बीच ब्लॉक गेट के सामने यह हादसा हुआ। फिलहाल, चंदन कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में ब्लॉक गेट के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज हुआ। घायल की पहचान 36 साल के चंदन कुमार, पिता राम उदगार महतो के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार अपनी मोबाइल दुकान चलाते हैं और दुकान से घर लौट रहे थे। इसी बीच ब्लॉक गेट के सामने यह हादसा हुआ। फिलहाल, चंदन कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *