बंद कार में मिला कांग्रेस नेता का शव:पंचायत समिति चुनाव की लड़ने की तैयारी में थे; डूडी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने आए थे

बंद कार में मिला कांग्रेस नेता का शव:पंचायत समिति चुनाव की लड़ने की तैयारी में थे; डूडी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने आए थे

बीकानेर शहर में शुक्रवार को बंद कार में कांग्रेस नेता का शव मिला। लंबे समय से खड़ी कार में युवक की कोई हलचल नहीं दिखने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लॉक तोड़कर कार का गेट खोला, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित शिवबाड़ी इलाके में शुक्रवार शाम की है। लंबे समय से कार में अचेत था युवक
थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया- शिवबाड़ी क्षेत्र में एक कार लंबे समय से खड़ी थी। उसमें एक युवक लंबे समय से अचेत हालत में था। जब काफी देर तक कार में कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट खोलने का प्रयास किया तो पता चला कि गाड़ी भीतर से लॉक है। इसके बाद लॉक तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था
जांच में सामने आया कि मृतक रामप्रताप सियाग(30) निवासी कपूरीसर(लूणकरणसर) गांव कांग्रेस पार्टी के सक्रिय नेता थे। वे आगामी पंचायत समिति चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे। वह बीकानेर जिला परिषद की पूर्व प्रमुख सुशीला सींवर के ताऊ के बेटे थे। रामप्रताप सियाग हाल ही में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर डूडी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने बीकानेर आए थे। इसके बाद से वह वापस अपने गांव कपूरीसर नहीं लौटे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पीबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। कारणों की जांच में जुटी पुलिस
थानाधिकारी ने बताया- अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उनके बीकानेर पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया और कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। रामप्रताप शिवबाड़ी इलाके में किस काम से आए थे, कार कितने समय से खड़ी थी और किन परिस्थितियों में उनकी जान गई, इसकी भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *