गयाजी में किताब व्यवसायी से 5 लाख की लूट:विरोध करने पर फायरिंग, ऑटो ड्राइवर घायल; बाइक सवार 3 अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

गयाजी में किताब व्यवसायी से 5 लाख की लूट:विरोध करने पर फायरिंग, ऑटो ड्राइवर घायल; बाइक सवार 3 अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

गयाजी में शुक्रवार को किताब व्यवसायी से 5 लाख रुपए की लूट हुई है। सिक्स लेन पुल के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर गोली चला दी, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घर के पास वारदात को दिया अंजम पीड़ित किताब व्यवसायी पंकज अग्रवाल ने बताया कि वह दिल्ली से महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन से गयाजी पहुंचे थे। सुबह करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच स्टेशन के बाहर से ऑटो पकड़कर अपने घर मानपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ बाइक सवार उनका पीछा करते नजर आए। घर के पास पहुंचते ही चार अपराधियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और उनका सामान लूट लिया। ट्रॉली बैग में करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और कपड़े रखे हुए थे। जब उन्होंने और ऑटो चालक ने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने भागते समय गोली चला दी। गोली चालक को लग गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस वहीं, इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र का कहना है कि घायल ऑटो ड्राइवर के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। व्यवसायी की ओर से अभी आवेदन नहीं दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गयाजी में शुक्रवार को किताब व्यवसायी से 5 लाख रुपए की लूट हुई है। सिक्स लेन पुल के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर गोली चला दी, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घर के पास वारदात को दिया अंजम पीड़ित किताब व्यवसायी पंकज अग्रवाल ने बताया कि वह दिल्ली से महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन से गयाजी पहुंचे थे। सुबह करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच स्टेशन के बाहर से ऑटो पकड़कर अपने घर मानपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ बाइक सवार उनका पीछा करते नजर आए। घर के पास पहुंचते ही चार अपराधियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और उनका सामान लूट लिया। ट्रॉली बैग में करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और कपड़े रखे हुए थे। जब उन्होंने और ऑटो चालक ने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने भागते समय गोली चला दी। गोली चालक को लग गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस वहीं, इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र का कहना है कि घायल ऑटो ड्राइवर के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। व्यवसायी की ओर से अभी आवेदन नहीं दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *