समस्तीपुर के विभूतिपुर में पुलिस और एंटी लिकर टास्क फोर्स ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। पहाड़पुर वार्ड नंबर 06 से एक धंधेबाज को 9 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष एस के झा ने बताया कि पहाड़पुर वार्ड 06 निवासी राम स्वरूप महतो के बेटे 45 वर्षीय विजय कुमार को पकड़ा गया। उसके पास से 375 एमएल की 24 बोतलें मिलीं, जिन पर ‘फॉर सेल इन पंजाब ओनली’ लिखा था। एंटी लिकर टास्क फोर्स के राजनाथ कुमार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि विजय कुमार घर के पीछे शराब बेच रहा है। इस पर पुलिस टीम ने दोपहर करीब 3:10 बजे उसके घर पर छापा मारा। पुलिस वाहन देखते ही आरोपी भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। तलाशी में घर के पीछे दीवार के पास एक झोले से शराब बरामद हुई। आरोपी पर शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। समस्तीपुर के विभूतिपुर में पुलिस और एंटी लिकर टास्क फोर्स ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। पहाड़पुर वार्ड नंबर 06 से एक धंधेबाज को 9 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष एस के झा ने बताया कि पहाड़पुर वार्ड 06 निवासी राम स्वरूप महतो के बेटे 45 वर्षीय विजय कुमार को पकड़ा गया। उसके पास से 375 एमएल की 24 बोतलें मिलीं, जिन पर ‘फॉर सेल इन पंजाब ओनली’ लिखा था। एंटी लिकर टास्क फोर्स के राजनाथ कुमार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि विजय कुमार घर के पीछे शराब बेच रहा है। इस पर पुलिस टीम ने दोपहर करीब 3:10 बजे उसके घर पर छापा मारा। पुलिस वाहन देखते ही आरोपी भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। तलाशी में घर के पीछे दीवार के पास एक झोले से शराब बरामद हुई। आरोपी पर शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

