बेतिया में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। नगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार ने की। लाइसेंस में दर्ज करनी होगी विसर्जन की तारीख, डीजे पर रोक प्रशासन ने सभी पूजा समितियों को निर्धारित समय के भीतर लाइसेंस लेने का निर्देश दिया है। लाइसेंस में प्रतिमा विसर्जन की तारीख स्पष्ट रूप से दर्ज करनी होगी। अधिकारियों ने डीजे पर पूरी तरह रोक लगाने की बात कही और सभी समितियों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए पूजा आयोजन करने की अपील की। पंडालों में सीसीटीवी, वॉलंटियर को रखना होगा पहचान पत्र सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। पूजा समितियों को अपने वॉलंटियर तैनात करने के साथ उन्हें पहचान पत्र भी उपलब्ध कराना होगा। इससे भीड़ नियंत्रण और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्ती, चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट तैनात संवेदनशील इलाकों में लगातार पुलिस गश्ती की जाएगी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया की निगरानी भी की जाएगी, ताकि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं पर भी जोर दुर्गा पूजा के दौरान शहर में साफ-सफाई और बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को आवश्यक निर्देश देने की बात कही गई। प्रशासन ने पूजा समितियों और आम लोगों से शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बेतिया में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। नगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार ने की। लाइसेंस में दर्ज करनी होगी विसर्जन की तारीख, डीजे पर रोक प्रशासन ने सभी पूजा समितियों को निर्धारित समय के भीतर लाइसेंस लेने का निर्देश दिया है। लाइसेंस में प्रतिमा विसर्जन की तारीख स्पष्ट रूप से दर्ज करनी होगी। अधिकारियों ने डीजे पर पूरी तरह रोक लगाने की बात कही और सभी समितियों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए पूजा आयोजन करने की अपील की। पंडालों में सीसीटीवी, वॉलंटियर को रखना होगा पहचान पत्र सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। पूजा समितियों को अपने वॉलंटियर तैनात करने के साथ उन्हें पहचान पत्र भी उपलब्ध कराना होगा। इससे भीड़ नियंत्रण और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्ती, चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट तैनात संवेदनशील इलाकों में लगातार पुलिस गश्ती की जाएगी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया की निगरानी भी की जाएगी, ताकि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं पर भी जोर दुर्गा पूजा के दौरान शहर में साफ-सफाई और बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को आवश्यक निर्देश देने की बात कही गई। प्रशासन ने पूजा समितियों और आम लोगों से शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

