वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। चकगुलामुद्दीन गांव में बिजली के तार गलाकर रॉड बनाने का कारोबार चल रहा था। गुरुवार रात हुई छापेमारी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की भनक लगते ही फैक्ट्री संचालक विक्रम राम मौके से फरार हो गया। संचालक के भाई को भी हिरासत में लिया गया है। फैक्ट्री से तीन क्विंटल से ज्यादा तैयार रॉड जब्त किए गए हैं। करीब डेढ़ सौ से ज्यादा रॉड के साथ तार गलाने वाले सांचे, प्लेट और दूसरे उपकरण भी मिले हैं। एक मैजिक चारपहिया वाहन भी कब्जे में लिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह फैक्ट्री करीब छह महीने से चल रही थी। बेलसर क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में बिजली के तार चोरी की कई घटनाएं हुई हैं। पुलिस अब बरामद धातु और चोरी के तारों के बीच संबंध की जांच कर रही है। वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। चकगुलामुद्दीन गांव में बिजली के तार गलाकर रॉड बनाने का कारोबार चल रहा था। गुरुवार रात हुई छापेमारी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की भनक लगते ही फैक्ट्री संचालक विक्रम राम मौके से फरार हो गया। संचालक के भाई को भी हिरासत में लिया गया है। फैक्ट्री से तीन क्विंटल से ज्यादा तैयार रॉड जब्त किए गए हैं। करीब डेढ़ सौ से ज्यादा रॉड के साथ तार गलाने वाले सांचे, प्लेट और दूसरे उपकरण भी मिले हैं। एक मैजिक चारपहिया वाहन भी कब्जे में लिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह फैक्ट्री करीब छह महीने से चल रही थी। बेलसर क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में बिजली के तार चोरी की कई घटनाएं हुई हैं। पुलिस अब बरामद धातु और चोरी के तारों के बीच संबंध की जांच कर रही है।

