पंचायत-चुनावों के लिए बीजेपी रविवार को घोषित करेगी प्रत्याशी:टिकटों को लेकर प्रदेश स्तर पर कल से शुरू होगी रायशुमारी, पहले फेज में 16 जिलों में चुनाव

पंचायत-चुनावों के लिए बीजेपी रविवार को घोषित करेगी प्रत्याशी:टिकटों को लेकर प्रदेश स्तर पर कल से शुरू होगी रायशुमारी, पहले फेज में 16 जिलों में चुनाव

पंचायत चुनाव के पहले फेज के लिए बीजेपी रविवार को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती हैं। इसे लेकर शनिवार से प्रदेश बीजेपी कार्यालय में रायशुमारी शुरू होगी। तीन दिन चलने वाली इस रायशुमारी में बीजेपी पहले और दूसरे चरण के चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा करके उन्हें फाइनल करेगी। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने बताया कि हमने पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रभारी, जिला परिषद और पंचायत समिति प्रभारी लगाए हैं। इन सभी की सलाह से जिला कोर कमेटी ने संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार किया हैं। वो पैनल प्रदेश स्तर पर रायशुमारी के लिए रखा जाएगा। प्रदेश में सभी की राय से किसी एक नाम को सहमति बनाकर हम बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। उन्होने कहा कि हमारी कोशिश है कि पहले चरण के लिए अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा रविवार को देर शाम तक कर दी जाए। सिंगल पैनल मान्य नहीं होगा
निकाय चुनावों में कई जगह से सिंगल नाम का पैनल भी प्रदेश स्तरीय रायशुमारी मे पहुंचा था। वहीं जयपुर नगर निगम के चुनावों में विधायक भी सिंगल नाम का पैनल लेकर पहुंच गए थे। ऐसे में इस बार प्रदेश नेतृत्व ने साफ किया है कि सिंगल नाम का पैनल किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक पैनल में 3 नाम होना जरूरी है, वहीं आवश्यकता पड़ने पर तीन से ज्यादा नाम भी पैनल में शामिल किए जा सकते है। पहले-दूसरे चरण के नाम होंगे फाइनल
प्रदेश बीजेपी कार्यालय में चलने वाली रायशुमारी में पहले और दूसरे चरण के चुनावों को लेकर प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए जाएंगे। पहले फेज में 16 जिलों में जिला परिषद सदस्यों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव होंगे। पहले फेज के नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर हैं। वहीं दूसरे फेज में 22 जिलों में जिला परिषद सदस्यों और 127 पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव होंगे। दूसरे फेज के नामांकन की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर हैं। ऐसे में रायशुमारी में पहले फेज के जिलों की चर्चा पहले और बाद में दूसरे फेज में आने वालें जिलों की चर्चा बाद में होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *