नालंदा के मगध कॉलोनी स्थित परविंदर एंटरप्राइजेज(प्राइवेट कंपनी) के क्षेत्रीय कार्यालय में बेखौफ चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने 35 लाख 60 हजार रुपए कैश, अलमारी में रखे सोने के जेवरात सहित इन्वर्टर और बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र की है। पेंट करने पहुंचे मजदूरों ने दी ताला टूटने की जानकारी परविंदर एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर और मूल रूप से जगदीशपुर निवासी अरविंद कुमार सिन्हा ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि वर्तमान में सपरिवार पटना के कंकड़बाग इलाके में रहते हैं। ऑफिस में रंग-रोगन का काम चल रहा था। शुक्रवार को जब मजदूर काम करने पहुंचे तो उन्होंने मुख्य दरवाजे और अंदर के कमरों का ताला टूटा देखा। इसके बाद फोन कर मुझे जानकारी दी गई।
आचार संहिता के चलते दफ्तर में ही रख दी थी बड़ी रकम पीड़ित अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के कारण उन्होंने गुरुवार दोपहर में ही 35 लाख 60 हजार रुपए सुरक्षित दफ्तर के कमरे में रख दी थी। इसमें 500 रुपए के 33 लाख, 200 रुपए के 2 लाख और 100 रुपए के 1 लाख 60 हजार रुपए के नोट शामिल थे। निजी कारणों के चलते रात में दफ्तर में नहीं रुक सके और पटना चले गए। चोरों ने मेरी गैरमौजदूगी का फायदा उठाकर सुरक्षित कमरे का ताला तोड़ा और भारी नकदी के साथ अलमारी से दो जोड़ी झुमके, एक सोने की सिकड़ी, इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान समेट ले गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना पर सोहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे दफ्तर का मुआयना किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर चोरी गए सामान व नकदी को बरामद कर लिया जाएगा। नालंदा के मगध कॉलोनी स्थित परविंदर एंटरप्राइजेज(प्राइवेट कंपनी) के क्षेत्रीय कार्यालय में बेखौफ चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने 35 लाख 60 हजार रुपए कैश, अलमारी में रखे सोने के जेवरात सहित इन्वर्टर और बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र की है। पेंट करने पहुंचे मजदूरों ने दी ताला टूटने की जानकारी परविंदर एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर और मूल रूप से जगदीशपुर निवासी अरविंद कुमार सिन्हा ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि वर्तमान में सपरिवार पटना के कंकड़बाग इलाके में रहते हैं। ऑफिस में रंग-रोगन का काम चल रहा था। शुक्रवार को जब मजदूर काम करने पहुंचे तो उन्होंने मुख्य दरवाजे और अंदर के कमरों का ताला टूटा देखा। इसके बाद फोन कर मुझे जानकारी दी गई।
आचार संहिता के चलते दफ्तर में ही रख दी थी बड़ी रकम पीड़ित अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के कारण उन्होंने गुरुवार दोपहर में ही 35 लाख 60 हजार रुपए सुरक्षित दफ्तर के कमरे में रख दी थी। इसमें 500 रुपए के 33 लाख, 200 रुपए के 2 लाख और 100 रुपए के 1 लाख 60 हजार रुपए के नोट शामिल थे। निजी कारणों के चलते रात में दफ्तर में नहीं रुक सके और पटना चले गए। चोरों ने मेरी गैरमौजदूगी का फायदा उठाकर सुरक्षित कमरे का ताला तोड़ा और भारी नकदी के साथ अलमारी से दो जोड़ी झुमके, एक सोने की सिकड़ी, इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान समेट ले गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना पर सोहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे दफ्तर का मुआयना किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर चोरी गए सामान व नकदी को बरामद कर लिया जाएगा।

