भिवानी के गांव बापोड़ा की बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके कानों के सोने के बाले ठगने (चोरी करने) का मामला सामने आया है। जब परिवार को इसका पता लगा तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। वहीं परिवार के अनुसार आरोपियों ने पहले महिला से बातचीत की है और अपने झांसे में लिया है। फिर अपने साथ ले गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। भिवानी के गांव बापोड़ा निवासी नवीन कुमार ने भिवानी की सब्जी मंडी पुलिस चौकी में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसकी मां करीब 60 वर्षीय रामा देवी गांव से भिवानी के पुराना बस स्टैंड के पास थैरेपी करवाने के लिए आई थी। उसकी मां थैरेपी करवाने के बाद घर वापस जाने के लिए ऑटो में बैठी। बेसुध अवस्था में कानों के बाले निकाले
उन्होंने कहा कि ऑटो में एक महिला व एक व्यक्ति बैठा हुआ था। वहीं एक व्यक्ति ऑटो चला रहा था। उसकी मां को ऑटों में बैठी औरत ने कुछ सुंघा दिया और उसकी मां बेसुध हो गई। ऑटों को राधा स्वामी सत्संग भवन के पास गली की तरफ ले गए। वहां ऑटों में बैठी औरत व व्यक्ति उसकी मां के कानों के सोने के बाले निकाल लिए। उसकी मां को वहां पर ही उतार दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। सीसीटीवी में कैद
उन्होंने बताया कि इससे पहले उसकी मां को आरोपी लोग मिले थे, जिन्होंने अपनी बातों में उलझा लिया और अपने साथ ले गए। इसकी एक सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें एक महिला व 2 व्यक्ति उसकी मां से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने की गुहार लगाई। इधर, पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

