अयोध्या के ग्राम बसवार खुर्द में 20 से 27 अक्टूबर 2026 तक संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कथा के बाद 28 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
कथा में मुख्य व्यासपीठ से पं. अरविन्द तिवारी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन में कलश यात्रा, भागवत जी की शोभायात्रा, विभिन्न चरित्रों की कथा, रासलीला, गोवर्धन कथा और समापन हवन शामिल हैं।
28 अक्टूबर को शाम 3 बजे से विशाल भंडारा शुरू होगा, जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। आयोजक परिवार ने धर्मप्रेमी लोगों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

