अमेठी में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 526 को शादी अनुदान:PM मोदी के जन्मदिन पखवाड़े पर ‘सेवा संकल्प माह’ में हुआ वितरण

अमेठी में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 526 को शादी अनुदान:PM मोदी के जन्मदिन पखवाड़े पर ‘सेवा संकल्प माह’ में हुआ वितरण

अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पखवाड़े के तहत अमेठी में ‘सेवा संकल्प माह’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन सभागार में हुए कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल समेत विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह और स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूद रहे। दिव्यांगों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण देकर उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। 526 लाभार्थियों को शादी अनुदान के प्रमाण पत्र कार्यक्रम के दौरान शादी अनुदान योजना के 526 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और पात्रता के अनुसार आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री बोले- अब पूरा 100 रुपया पहुंच रहा स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि पहले 100 रुपये में से सिर्फ 15 रुपये ही अमेठी तक पहुंचते थे, लेकिन अब पूरे 100 रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों तक सहायता को सीधे पहुंचाना है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प माह मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प माह’ के रूप में कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पिछले वर्षों में काफी तरक्की की है। मंत्री के मुताबिक, प्रदेश अब अर्थव्यवस्था के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है। कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *