बुलंदशहर में फायरिंग में युवक की मौत:पुराने बाजार में हुई घटना, 6 लोगों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर में फायरिंग में युवक की मौत:पुराने बाजार में हुई घटना, 6 लोगों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर के जहांगीरपुर में बुधवार रात करीब 10:30 बजे ताबड़तोड़ गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जहांगीरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जेवर के कैलाश अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जहांगीरपुर के मोहल्ला व्यापारियान निवासी इमरान पुत्र शफी मौ के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक के भाई फरमान पुत्र शफी मौ ने पुलिस को छह लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 3(5) और 61(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग के पीछे की वजह, इस्तेमाल किए गए हथियार और आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *