सीधी जिला अस्पताल की ओटी से लाखों के उपकरण चोरी:मशीनों में तोड़फोड़, रोजाना होने वाले ऑपरेशन टले

सीधी जिला अस्पताल की ओटी से लाखों के उपकरण चोरी:मशीनों में तोड़फोड़, रोजाना होने वाले ऑपरेशन टले

सीधी जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) में बुधवार देर रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर लाखों रुपये के उपकरण ले गए और मशीनों में तोड़फोड़ की। चोरी का पता गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे चला, जब OT का ताला खोला गया। अस्पताल में रोजाना औसतन चार ऑपरेशन होते थे। अब सर्जरी के मरीजों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल या निजी अस्पतालों में भेजा जा सकता है। ये सामान गायब सिविल सर्जन डॉ. दीपा रानी इसरानी ने बताया कि कैंची, बेडशीट, चादर, कंबल, कंप्यूटर के कुछ सामान और ऑपरेशन मशीनों के उपकरण गायब हैं। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इस घटना से अस्पताल में ऑपरेशन पूरी तरह ठप हो गए हैं। अस्पताल स्टाफ राम नायक के मुताबिक, चोर पीछे की खिड़की से अंदर घुसे थे। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर रही पड़ताल थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रबंधन की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *