बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी पत्नी रकुल संग जयपुर पहुंचे:सिक्योरिटी ने फैन्स को वीडियो बनाने से रोका; नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक

बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी पत्नी रकुल संग जयपुर पहुंचे:सिक्योरिटी ने फैन्स को वीडियो बनाने से रोका; नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक

बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी, उनकी पत्नी रकुल प्रीत सिंह और फिल्म निर्माता दीपशिखा देशमुख गुरुवार को जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट से तीनों कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाहर निकले। एयरपोर्ट के बाहर इनका वीडियो बना रहे लोगों को सिक्योरिटी गार्ड्स ने दूर किया। सुरक्षाकर्मियों ने कैमरे के सामने हाथ लगाकर मोबाइल से वीडियो बनाने से भी रोका। एयरपोर्ट से तीनों सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि जैकी का अपनी पत्नी और एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह का बर्थडे राजस्थान में मनाने का प्लान किया है, इसके लिए फैमिली एक साथ यहां पहुंची है। रकुल का 10 अक्टूबर को बर्थडे है। नाना पाटेकर के निधन से दुखी दिखे जैकी और रकुल जयपुर पहुंचने के बीच जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह के लिए यह दिन भावुक भी रहा। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया था। हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक नाना पाटेकर की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने भी सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर दुख जताया। अभिनेता से निर्माता बने जैकी भगनानी जैकी भगनानी फिल्म निर्माता वाशु भगनानी के बेटे हैं और अभिनय के साथ फिल्म निर्माण में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने 2009 में फिल्म ‘कल किसने देखा’ से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में शुरुआत की। इसके बाद वे ‘एफ.ए.एल.टी.यू.’, ‘अजब गजब लव’, ‘रंगरेज’, ‘यंगिस्तान’, ‘वेलकम 2 कराची’ और ‘मित्रों’ जैसी फिल्मों में नजर आए। अभिनय के बाद जैकी ने फिल्म निर्माण में ज्यादा सक्रियता दिखाई। उन्होंने अपनी बहन दीपशिखा देशमुख के साथ मिलकर ‘सरबजीत’ से फिल्म निर्माण में कदम रखा। इसके बाद ‘दिल जंगली’, ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’, ‘जवानी जानेमन’, ‘कुली नंबर 1’, ‘बेल बॉटम’, ‘कटपुतली’, ‘मिशन रानीगंज’, ‘गणपत’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों के निर्माण से जुड़े रहे। रकुल प्रीत सिंह ने दक्षिण भारतीय फिल्मों से बनाई पहचान रकुल प्रीत सिंह ने मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिताओं के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करते हुए अपनी पहचान बनाई और तेलुगु तथा तमिल सिनेमा में कई फिल्मों में नजर आईं। साल 2014 में फिल्म ‘यारियां’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने ‘अय्यारी’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘मरजावां’, ‘सरदार का ग्रैंडसन’, ‘डॉक्टर जी’ और ‘छतरीवाली’ जैसी फिल्मों में काम किया। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने 2024 में की थी शादी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने साल 2021 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों ने फरवरी 2024 में गोवा में शादी की। दीपशिखा देशमुख फिल्म निर्माता वाशु भगनानी की बेटी और जैकी भगनानी की बहन हैं। वे पूजा एंटरटेनमेंट के निर्माण कार्य और रणनीति से लंबे समय से जुड़ी हैं। उन्होंने अपने भाई जैकी के साथ मिलकर कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *