रायगढ़ में फिर पकड़ाया 23.880 टन अवैध स्क्रैप:फैक्ट्री में खफाने ले जा रहा था, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, अवैध कबाड़ समेत 18 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़ में फिर पकड़ाया 23.880 टन अवैध स्क्रैप:फैक्ट्री में खफाने ले जा रहा था, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, अवैध कबाड़ समेत 18 लाख की संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अवैध स्क्रैप को उद्योगों में खफाया जा रहा है। जिस पर पुलिस निगरानी कर रही है, ऐसे में एक 10 चक्का ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा गया है, जिसमें 9 लाख से अधिक का कबाड़ भरा था। पुलिस ने अवैध कबाड़ समेत ट्रक को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि एक 10 चक्का ट्रक में अवैध स्क्रैप लोड कर रायगढ़ इस्पात प्लांट में अनलोड करने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रायगढ़ इस्पात मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। तभी एक 10 चक्का ट्रक को रोका गया। वाहन की जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में स्क्रैप कबाड़ लोड मिला। पुलिस द्वारा वाहन चालक स्युवीर सिंह 51 साल निवासी ऐंठापाली, थाना बुडाराजा, जिला संबलपुर, ओड़िशा से कबाड़ के संबंध में पूछताछ की गई। चालक द्वारा ग्राम रैमण्ड, संबलपुर से कबाड़ लेकर रायगढ़ इस्पात प्लांट में खाली करने जाना बताया गया। इसके बाद उससे कबाड़ से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, पर वह पहले टालमटोल किया, लेकिन बाद में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
इसके बाद वाहन में लोड स्क्रैप का कांटा कराया गया, जिसमें 23.880 टन स्क्रैप पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 57 हजार है। पुलिस ने अवैध स्क्रैप व परिवहन में प्रयुक्त ट्रक कुल करीब 18 लाख की संपत्ति जप्त की है। मामले में आरोपी स्युवीर सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूंजीपथरा क्षेत्र में अवैध कबाड़ को खफाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने उससे पहले पकड़ लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *