हरदा में 5 युवकों से मारपीट, 2 को चाकू लगा:दोनों जिला अस्पताल रेफर; कार निकालने और बैरिकेड हटाने को लेकर विवाद

हरदा में 5 युवकों से मारपीट, 2 को चाकू लगा:दोनों जिला अस्पताल रेफर; कार निकालने और बैरिकेड हटाने को लेकर विवाद

हरदा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात मिडिल स्कूल के पास मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। अज्ञात युवकों ने पांच लोगों पर हमला किया, जिसमें दो को चाकू लगा। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी के कुछ युवक सिद्धवीर हनुमान मंदिर के पास दुर्गा पंडाल में टेंट लगाने वाले से बात कर रहे थे। तभी कार में सवार कुछ युवक वहां से निकले। कार निकालने की बात पर विवाद शुरू हुआ, जो सड़क पर रखे बैरिकेड हटाने को लेकर बढ़ गया।
हमलावरों ने कार से उतरकर मारपीट की। इस दौरान पलाश लोकवाणी और निखिल असरानी पर चाकू से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।वही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *