पांढुर्णा में गुरुवार सुबह भूली-मोरडोंगरी मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। कार सड़क से करीब 100 फीट दूर कपास के खेत में जाकर रुकी। हादसे में डायल-112 में पदस्थ ड्राइवर विशाल मालवीय की मौके पर मौत हो गई। आरक्षक प्रमोद थोरात और डायल-112 ड्राइवर पंकज घोड़े घायल हुए हैं। तीनों ड्यूटी खत्म कर सौसर जा रहे थे तीनों कर्मचारी आल्टो कार क्रमांक MH 02 CH 4727 से पांढुर्णा से सौसर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद वे सौसर जा रहे थे। भूली-मोरडोंगरी मार्ग पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और कार सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा घुसी। कार से 25 फीट दूर मिला शव हादसे के बाद कार करीब 100 फीट दूर कपास के खेत में जाकर रुकी। विशाल मालवीय का शव कार से करीब 25 फीट दूर मिला। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों घायलों को नागपुर रेफर किया थाना प्रभारी अमित दानी ने बताया कि हादसे में आरक्षक प्रमोद थोरात और डायल-112 ड्राइवर पंकज घोड़े घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कार का संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण बताया जा रहा है।

