प्राथमिक विद्यालय के स्टाफ रूम में निकला कोबरा:टीचरों में मची भगदड़, बदायूं के युवक ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

प्राथमिक विद्यालय के स्टाफ रूम में निकला कोबरा:टीचरों में मची भगदड़, बदायूं के युवक ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

शाहजहांपुर के एक प्राथमिक विद्यालय के स्टाफ रूम में मंगलवार की दोपहर 12 बजे कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। टीचरों की नजर पड़ते ही स्कूल में भगदड़ मच गई। एक अध्यापक ने तुरंत सभी बच्चों को बाहर निकाला। कोबरा का वीडियो बुधवार रात सामने आया है। सांप को पकड़ने के लिए बदायूं से एक व्यक्ति को बुलाया गया। करीब चार घंटे की कोशिश के बाद उस सांप को पकड़ा जा सका। यह घटना जैतीपुर क्षेत्र के मकरंदपुर प्राथमिक विद्यालय की है। मंगलवार दोपहर स्टाफ रूम में सांप रेंग रहा था।
टीचरों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई और उन्होंने रूम का गेट बंद कर दिया। अच्छी बात यह रही कि सांप बच्चों की क्लास में नहीं निकला, वरना कोई बड़ी घटना हो सकती थी। सांप पकड़ने वाला युवक उसे अपने साथ ले गया। बुधवार रात सांप को पकड़ने का वीडियो भी सामने आया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *