दुर्गा पूजा मेला-2026 के दौरान अच्छी बिजली सप्लाई के लिए बिजली विभाग 9 अक्टूबर को मेंटेनेंस करेगा। इस वजह से खिजरसराय समेत चार फीडरों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक करीब सात घंटे बिजली बंद रहेगी। यह काम हुलासगंज के 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र में होगा। इसमें 50 एमवीए और 20 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर, 132 केवी खिजरसराय और बिहारशरीफ ट्रांसमिशन लाइन बे, 132 केवी मेन बस, 33 केवी मेन बस, ट्रांसफर बस और उनसे जुड़े उपकरणों का मेंटेनेंस किया जाएगा। मेंटेनेंस के दौरान 33 केवी इस्लामपुर, खिजरसराय, घोसी और बराबर फीडरों से बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। हुलासगंज के सहायक कार्यपालक अभियंता अखिलेश कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि को ध्यान में रखकर पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। उन्होंने विभाग को सहयोग करने का भी आग्रह किया है। दुर्गा पूजा मेला-2026 के दौरान अच्छी बिजली सप्लाई के लिए बिजली विभाग 9 अक्टूबर को मेंटेनेंस करेगा। इस वजह से खिजरसराय समेत चार फीडरों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक करीब सात घंटे बिजली बंद रहेगी। यह काम हुलासगंज के 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र में होगा। इसमें 50 एमवीए और 20 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर, 132 केवी खिजरसराय और बिहारशरीफ ट्रांसमिशन लाइन बे, 132 केवी मेन बस, 33 केवी मेन बस, ट्रांसफर बस और उनसे जुड़े उपकरणों का मेंटेनेंस किया जाएगा। मेंटेनेंस के दौरान 33 केवी इस्लामपुर, खिजरसराय, घोसी और बराबर फीडरों से बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। हुलासगंज के सहायक कार्यपालक अभियंता अखिलेश कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि को ध्यान में रखकर पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। उन्होंने विभाग को सहयोग करने का भी आग्रह किया है।

