मंडला में बाघ ने महिला के सिर में मारा पंजा:आंगन में खाट पर सो रही थीं; खींच कर ले जाने लगा, बेटे की चीख से गया भाग

मंडला में बाघ ने महिला के सिर में मारा पंजा:आंगन में खाट पर सो रही थीं; खींच कर ले जाने लगा, बेटे की चीख से गया भाग

मंडला जिले के आरोली गांव में देर रात एक महिला पर बाघ ने हमला किया। 50 साल की रमली बाई मरावी अपने घर के आंगन में खाट पर सो रही थीं, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ ने महिला को सिर से पकड़कर खाट से नीचे खींचा और कुछ दूर घसीटा। महिला की चीख सुनकर उनका बेटा बाहर आया और शोर मचाया। इसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। हमले में रमली बाई के सिर और चेहरे पर गहरे घाव आए हैं। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी-बंजर ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। कान्हा टाइगर रिजर्व से लगा है इलाका यह इलाका कान्हा टाइगर रिजर्व से सटा है। वन विभाग को बाघ के होने की जानकारी थी और ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया था। विभाग ने घायल महिला को इलाज के लिए आर्थिक मदद भी दी है। घटना के बाद से वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। गुरुवार सुबह बाघ पास के खेत में सोता हुआ दिखा, जिस पर टीम नजर रख रही है। कान्हा टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम भी मौके पर है और बाघ को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *