मध्यप्रदेश के इंदौर में हुई राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बिहार टीम को 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज सहित कुल 5 मेडल दिलाए। इस जीत के साथ बिहार ओवरऑल चैंपियन बना। शेखपुरा के कोच कुंदन कुमार ने बताया कि 2 से 4 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सभी ने पदक जीते। सब जूनियर अंडर-14 वर्ग में करिश्मा कुमारी (26 किग्रा), आयुष राज (35 किग्रा) और पंकज कुमार (41 किग्रा) ने गोल्ड मेडल जीता। अंडर-17 वर्ग में सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडल किया हासिल जूनियर अंडर-17 वर्ग में प्रिया कुमारी (42 किग्रा) ने सिल्वर और सृष्टि कुमारी गुप्ता (51 किग्रा) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। खिलाड़ियों के शेखपुरा लौटने पर स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार टीम को ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी दी। मध्यप्रदेश के इंदौर में हुई राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बिहार टीम को 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज सहित कुल 5 मेडल दिलाए। इस जीत के साथ बिहार ओवरऑल चैंपियन बना। शेखपुरा के कोच कुंदन कुमार ने बताया कि 2 से 4 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सभी ने पदक जीते। सब जूनियर अंडर-14 वर्ग में करिश्मा कुमारी (26 किग्रा), आयुष राज (35 किग्रा) और पंकज कुमार (41 किग्रा) ने गोल्ड मेडल जीता। अंडर-17 वर्ग में सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडल किया हासिल जूनियर अंडर-17 वर्ग में प्रिया कुमारी (42 किग्रा) ने सिल्वर और सृष्टि कुमारी गुप्ता (51 किग्रा) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। खिलाड़ियों के शेखपुरा लौटने पर स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार टीम को ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी दी।

