टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:शाहजहांपुर में दूर तक घिसटता गया युवक, अस्पताल में मृत घोषित

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:शाहजहांपुर में दूर तक घिसटता गया युवक, अस्पताल में मृत घोषित

शाहजहांपुर में मंगलवार रात करीब आठ बजे बरेली-सीतापुर हाईवे पर एक टैंकर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दूर तक घिसटता चला गया। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कांट थाना क्षेत्र के मीरपुर बैसपुर निवासी 25 साल के उज्जवल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात भारत गैस एजेंसी के पास यह हादसा हुआ। उज्जवल अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से बरेली मोड़ की तरफ जा रहे थे, बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। तभी सीतापुर जा रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद युवक बाइक समेत दूर तक घिसटता चला गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। एनएचआई एंबुलेंस से उसको अस्पताल लाया गया। पुलिस ने उज्जवल के कपड़ों की तलाशी ली, जिसमें मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। कोतवाली निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *