‘राहुल-तेजस्वी अपनी राजनीति बचाने के लिए विरोध कर रहे’:संजय सरावगी ने बताया ‘पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल’, बोले- जनता राजनीतिक कचड़ा साफ कर रही है

‘राहुल-तेजस्वी अपनी राजनीति बचाने के लिए विरोध कर रहे’:संजय सरावगी ने बताया ‘पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल’, बोले- जनता राजनीतिक कचड़ा साफ कर रही है

दरभंगा में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को ‘पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल’ करार देते हुए कहा कि देश की जनता धीरे-धीरे इस राजनीतिक कचड़े को साफ कर रही है। जिस तरह लोग अपने घर की साफ-सफाई कर कचड़े को बाहर निकाल देते हैं, उसी तरह देश की जनता भी राजनीति में मौजूद कचड़े को साफ करने का काम कर रही है। आने वाले चुनाव में जो राजनीतिक कचड़ा बचा हुआ है, उसे भी जनता साफ कर देगी। संजय सरावगी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के प्रदर्शन को लेकर कहा कि चुनाव आयोग ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है, इसके बावजूद दोनों नेता अपनी राजनीति बचाने के लिए प्रदर्शन और विरोध कर रहे हैं। सरावगी ने इसे ‘सियासी नौटंकी’ बताते हुए कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है। चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। । इधर, बिहार में तेजस्वी यादव ने भी SIR के मुद्दे को लेकर महागठबंधन के आंदोलन का ऐलान किया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालयों पर ‘आक्रोश मार्च’ और 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। राजनीतिक बयानवाजी तेज भाजपा नेताओं की ओर से विपक्ष के आरोपों को खारिज किया जा रहा है, जबकि विपक्ष SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग कर रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। दरभंगा में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को ‘पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल’ करार देते हुए कहा कि देश की जनता धीरे-धीरे इस राजनीतिक कचड़े को साफ कर रही है। जिस तरह लोग अपने घर की साफ-सफाई कर कचड़े को बाहर निकाल देते हैं, उसी तरह देश की जनता भी राजनीति में मौजूद कचड़े को साफ करने का काम कर रही है। आने वाले चुनाव में जो राजनीतिक कचड़ा बचा हुआ है, उसे भी जनता साफ कर देगी। संजय सरावगी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के प्रदर्शन को लेकर कहा कि चुनाव आयोग ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है, इसके बावजूद दोनों नेता अपनी राजनीति बचाने के लिए प्रदर्शन और विरोध कर रहे हैं। सरावगी ने इसे ‘सियासी नौटंकी’ बताते हुए कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है। चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। । इधर, बिहार में तेजस्वी यादव ने भी SIR के मुद्दे को लेकर महागठबंधन के आंदोलन का ऐलान किया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालयों पर ‘आक्रोश मार्च’ और 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। राजनीतिक बयानवाजी तेज भाजपा नेताओं की ओर से विपक्ष के आरोपों को खारिज किया जा रहा है, जबकि विपक्ष SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग कर रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *