मानसा डीसी ऑफिस का किसानों ने किया घेराव:मांगों को लेकर सुबह 7 बजे से धरना; अधिकारियों-कर्मचारियों को अंदर जाने से रोका

मानसा डीसी ऑफिस का किसानों ने किया घेराव:मांगों को लेकर सुबह 7 बजे से धरना; अधिकारियों-कर्मचारियों को अंदर जाने से रोका

मानसा में भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के किसानों ने अपनी 13 मांगों को लेकर मंगलवार सुबह जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स (डीसी ऑफिस) का घेराव कर दिया। सुबह करीब 7 बजे बड़ी संख्या में किसान प्रशासनिक परिसर के गेटों पर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। किसानों ने किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को परिसर के अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। किसान नेताओं के अनुसार, यूनियन की ओर से पंजाबभर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान नेता राम सिंह भैणी बाघा ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में भारत-अमेरिका डील को रद्द करना, पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति को खत्म करना और किसानों का पूरा कर्ज माफ करना शामिल है। इसके अलावा सरकार से किसानों से किए गए वादों को पूरा करने की मांग भी की जा रही है। किसान नेताओं ने कहा कि सरकारों की ओर से उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आंदोलन शुरू किया गया है। उनका आरोप है कि किसानों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी के विरोध में प्रशासनिक कार्यालयों का घेराव किया जा रहा है। मांगों का समाधान न किया तो पंजाबभर में प्रदर्शन जारी रहेगा किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक राज्य कमेटी के साथ उनकी बातचीत नहीं होती और मांगों को लेकर ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक पंजाबभर में प्रदर्शन जारी रहेगा। मानसा में धरने के चलते प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में कामकाज प्रभावित रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *