रामगढ़ में ब्रेक फेल होने से मछली लदा ट्रेलर पलटा:आंध्र प्रदेश से बिहार जा रहा था, ड्राइवर को मामूली चोट, 45 लाख का नुकसान

रामगढ़ में ब्रेक फेल होने से मछली लदा ट्रेलर पलटा:आंध्र प्रदेश से बिहार जा रहा था, ड्राइवर को मामूली चोट, 45 लाख का नुकसान

रामगढ़ की रगड़ घाटी में मंगलवार को मछली से लदा ट्रेलर (AP 39X 2789) ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर आंध्र प्रदेश से मछली लेकर बिहार के औरंगाबाद जा रहा था। घाटी में ब्रेक फेल होने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रेलर सड़क से करीब 300 मीटर दूर जाकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। उसे रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर में बड़ी मात्रा में मछली लदी थी। हादसे के बाद मछली व्यवसायी को करीब 45 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। दूसरी गाड़ी में अनलोड कराई गई मछली घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। मछली को खराब होने से बचाने के लिए दूसरी गाड़ी मंगाकर ट्रेलर से अनलोड कराया जा रहा है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हाइड्रा मशीन की मदद से उठाने का काम चल रहा है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में ब्रेक फेल होना दुर्घटना की वजह बताया जा रहा है। पुलिस वाहन की तकनीकी स्थिति समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पांच दिन पहले भी पांच वाहनों को मारी थी टक्कर रगड़ घाटी को हादसों के लिहाज से ब्लैक स्पॉट माना जाता है। यहां अक्सर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। पांच दिन पहले भी इसी जगह ब्रेक फेल होने के बाद एक हाईवा ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी थी। लगातार हादसों के बावजूद घाटी में सुरक्षा के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम, गति नियंत्रण और अन्य जरूरी उपाय किए जाने की जरूरत है। रामगढ़ की रगड़ घाटी में मंगलवार को मछली से लदा ट्रेलर (AP 39X 2789) ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर आंध्र प्रदेश से मछली लेकर बिहार के औरंगाबाद जा रहा था। घाटी में ब्रेक फेल होने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रेलर सड़क से करीब 300 मीटर दूर जाकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। उसे रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर में बड़ी मात्रा में मछली लदी थी। हादसे के बाद मछली व्यवसायी को करीब 45 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। दूसरी गाड़ी में अनलोड कराई गई मछली घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। मछली को खराब होने से बचाने के लिए दूसरी गाड़ी मंगाकर ट्रेलर से अनलोड कराया जा रहा है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हाइड्रा मशीन की मदद से उठाने का काम चल रहा है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में ब्रेक फेल होना दुर्घटना की वजह बताया जा रहा है। पुलिस वाहन की तकनीकी स्थिति समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पांच दिन पहले भी पांच वाहनों को मारी थी टक्कर रगड़ घाटी को हादसों के लिहाज से ब्लैक स्पॉट माना जाता है। यहां अक्सर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। पांच दिन पहले भी इसी जगह ब्रेक फेल होने के बाद एक हाईवा ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी थी। लगातार हादसों के बावजूद घाटी में सुरक्षा के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम, गति नियंत्रण और अन्य जरूरी उपाय किए जाने की जरूरत है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *