बारां में धनतेरस के कारण बदलीं पंचायत चुनाव की तारीखें:तीसरे चरण में 3 और 5 नवंबर को होगी वोटिंग, चौथे चरण में कोई बदलाव नहीं

बारां में धनतेरस के कारण बदलीं पंचायत चुनाव की तारीखें:तीसरे चरण में 3 और 5 नवंबर को होगी वोटिंग, चौथे चरण में कोई बदलाव नहीं

बारां में धनतेरस पर्व को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया है।
पहले, दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग पहले के कार्यक्रम से एक दिन पहले की गई है।
पहले चरण में अब जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 22 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी। दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य की वोटिंग 28 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 30 अक्टूबर को होगी। तीसरे चरण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग 3 नवंबर को होगी। जबकि पंच-सरपंच के लिए वोटिंग 5 नवंबर को होगी। पहले धनतेरस (6 नवंबर) के दिन वोटिंग शेड्यूल थी। धनतेरस के दिन पंचायतों में उपसरपंच की वोटिंग होगी। बारां जिले में 2 चरणों में होंगे चुनाव
बारां जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव तीसरे चरण में 3 नवंबर और चौथे चरण में 14 नवंबर को वोटिंग होगी। 20 नवंबर को परिणाम आएंगे। इसी प्रकार सरपंचों और वार्ड पंचों के चुनाव भी तीसरे चरण में 5 नवंबर और चौथे चरण में 16 नवंबर को होंगे होगी। वोटिंग के दिन ही देर रात तक नतीजे घोषित होंगे। इन चुनावों में 10 प्रधान, 280 सरपंच, 2542 वार्ड पंच और 29 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। कुल 7 लाख 99 हजार 850 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 5 नवंबर को 147 ग्राम पंचायतों में चुनाव
तीसरे चरण का मतदान 5 नवंबर को होगा, जिसके लिए नामांकन 19 अक्टूबर से शुरू होंगे। इसमें नाहरगढ़, किशनगंज, केलवाड़ा, शाहबाद, मांगरोल और अन्ता की कुल 147 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। 16 नवंबर को 133 ग्राम पंचायतों में डालेंगे वोट
चौथे चरण का मतदान 16 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन 31 अक्टूबर से शुरू होंगे। इसमें अटरू, छीपाबड़ौद, छबड़ा और बारां की कुल 133 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। दोनों चरणों में कुल 886 बूथों पर वोटिंग होगी। इस बार 7 लाख 99 हजार 850 मतदाता 10 प्रधान, 29 जिला परिषद सदस्य, 280 सरपंच और 2542 वार्ड पंच चुनेंगे। नए परिसीमन में नाहरगढ़ और केलवाड़ा 2 नई पंचायत समितियां बनी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *